भड़कुरिया गांव से 40 लीटर देसी शराब बरामद, बाइक जब्त। शुक्रवार को शाम क़रीब 5 बजे पुलिस ने बताया कि डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भड़कुरिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक जब्त की है। थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि गोड़ैला पहाड़ के समीप शराब परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी।