बलिया: समारोह पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
Ballia, Ballia | May 1, 2026 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ने एक मई शुक्रवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के नवनिर्मित सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और सभी चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।