बुरहानपुर शहर में ईसाई समुदाय द्वारा 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाएगा। जिसको लेकर शहर के विभिन्न चर्च और गिरजाघर में तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार को शनवारा रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च में रंग रोगन के साथ विद्युत् रौशनी लगाने का कार्य शुरू हो गया है। समाजजनों ने बताया कि हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है।