लोहरदगा: 2 लाख तक के कृषि ऋण अब होंगे माफ : आलोक साहू, लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति सदस्य
लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति सदस्य आलोक कुमार साहू ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 2024 -25 के लिए प्रस्तुत किया गया बजट राज्य के गरीबों, वंचितों, शोषितों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिला, युवा, बुजुर्ग, मजदूर, किसानों की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला संतुलित बजट है।