जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवंगत कनकलता मण्डावी व महेश यदु को अर्पित की श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित श्रंद्धाजलि सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी की दिवंगत माता कनकलता मण्डावी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश यदु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।