जगदलपुर: बस्तर परिवहन संघ चुनाव में एकता पैनल को मिली जीत,अमरजीत सिंह बने अध्यक्ष, कन्हैया झा बने सचिव।
देर रात आये बीपीएस चुनाव के नतीजे में एकता पैनल के सदस्यों को एकतरफा जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर अमरजीत सिंह ने 382 वोट से जीत दर्ज की है वही सचिव पद पर कन्हैया झा ने सबसे ज्यादा 653 वोटो के अंतर से जीत दर्ज की है। देर रात तक बीपीएस कार्यालय के सामने जीत के जश्न का दौर चला रहा है, आतिशबाजी कर झूमते नजर आये सर्मथक।