गोगरी: जमालपुर बाजार में भीषण जाम, अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, स्कूल वाहन फंसे, बच्चे हुए परेशान
Gogri, Khagaria | May 18, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड स्थित जमालपुर बाजार में सोमवार दोपहर करीब एक बजे भीषण जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक चले इस जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में सड़क के दोनों किनारों पर फुटकर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे लगातार बढ़ते