सीतापुर: कोतवाली देहात इलाके में तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोग हुए घायल
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बड़लिया गांव के पास तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो में सवार दो लोग जख्मी हो गए थे दोनों घायलों का उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार जारी है।