जगदीशपुर: भागलपुर में टायर फटने से 3 घरों पर पलटा हाइवा, 3 की मौत, बच्ची के हुए 20 टुकड़े, तीसरी बॉडी के लिए मंगवानी पड़ी JCB
भागलपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 60-70 की रफ्तार से जा रहे एक तेज रफ्तार हाइवा का अचानक टायर फट गया. इसके कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और बालू लदा यह ट्रक सड़क किनारे बने 3 घरों पर पलट गया. इस हादसे में गाड़ी के नीचे दबने से 2 बच्चों और एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं. मृतकों की पहचान गुड्डू डोम की बेट