अनूपपुर: चार दिन से जल संकट से जूझ रहा अनूपपुर बस स्टैंड, यात्री परेशान
जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पिछले चार दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहा है। नगर पालिका का जलापूर्ति पंप खराब होने से यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच हजारों यात्रियों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी की कमी का असर बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स, सार्वजनिक यूरिनल में कमी बनी रहती है ।