मुंगेली: जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में की गई विधायक लखन लाल देवांगन की नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया पत्र
मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन की नियुक्ति की गई है,जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के लिए पत्र जारी किया गया है।गौरतलब हो की सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा अलग-अलग जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की गई है,जिसमें कोरबा के विधायक लखन लाल देवांगन को मुंगेली जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।