उदयपुर जिले के ढावा पंचायत के अंतर्गत आने वाले भमरासिया घाटी के समीप सराय गांव में शनिवार शाम 6 बजे तलाई में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद डबोक थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को तलाई से बाहर निकाल कर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। जानकारी के अनुसार तीन बच्चे कोमल, मनोहर, पायल तलाई के पास खेल रहे थे।