कहरा: सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया चौक पर रुपये लेनदेन को लेकर छात्र के साथ मारपीट, जख्मी छात्र सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Dec 24, 2024 सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया चौक पर घर से बाजार जा रहे एक इंजीनियरिंग छात्र के साथ रुपया लेनदेन को लेकर रास्ते में घेरकर जमकर मारपीट किया गया है। जिस मारपीट में वह छात्र जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी छात्र का नाम शिवम कश्यप जो की वैशाली जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।