गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पठेड़ में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर प्रस्तावित शोभायात्रा को प्रशासन ने बिना अनुमति होने के कारण रुकवा दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पूर्व स्वीकृति के बिना शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली।