जनपद कासगंज के सहावर तहसील क्षेत्र के चांडी से कासगंज मार्ग पर नगला लोचन के निकट एक अज्ञात वाहन ने बीती रात्रि एक बाइक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ,घटना की जानकारी आज बुधवार को सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों को जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई व मृतक युवक के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।