गिरिडीह: बुढ़ियाखाद की दो बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा में किया शानदार प्रदर्शन,अखाड़ा प्रतियोगिता मे नं 1 स्थान किया हासिल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़िया खाद की दो बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अखाड़ा प्रतियोगिता में नंबर वन स्थान हासिल किया। शुक्रवार को 8 बजे इन्हें सम्मानित किया गया। बताया गया कि मोहम्मद गुलाम सरोवर की बेटियां खुशनुमा परवीन 12 वर्ष और आलिया परवीन 10 वर्ष ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।