गुरारू: कोंची पंचायत: दिवंगत काशी यादव की स्मृति में शोक सभा आयोजित, श्रद्धांजलि अर्पित
Guraru, Gaya | Jun 7, 2026 प्रखंड क्षेत्र के गेंद बिगहा गांव में दिवंगत काशी यादव की स्मृति में देर रात शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किए तथा उनकी एक मिनट का मौन रखा। शोक सभा में गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव, पूर्व मुखिया रणविजय कुमार, दीपू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता समीर शेखर सोनू आदि मौजूद थे।