बरेली में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर लोगों को अपना निशाना बनाकर 15 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। ठगों ने दो अलग-अलग तरीकों से वारदात को अंजाम दिया। पहला मामला फरीदपुर क्षेत्र का है, जहां रिटायर्ड फौजी राम प्रताप से फर्जी महिला सेना अधिकारी बनकर 9 लाख 8 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला ने प्रेम और भारत आकर प्रॉपर्टी बिजनेस का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों