कटनी ग्रामीण: तीसरी लाइन बनी मुसीबत: बरहटा रेलवे गेट पर रोज लग रहा जाम, राहगीर परेशान
कटनी–बीना रेलखंड पर स्थित बरहटा रेलवे गेट इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। रीठी से बरहटा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बने इस रेलवे फाटक पर तीसरी रेल लाइन शुरू होने के बाद से जाम की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।