परबत्ता: बिरवास-कपसिया पीपापुल से कोसी नदी में कूदी महिला, दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, खोजबीन जारी
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरवास-कपसिया पीपापुल से कोसी नदी में छलांग लगाने वाली महिला सविता देवी की तलाश दूसरे दिन भी शुक्रवार को जारी रही। एसडीआरएफ की टीम ने नदी की तेज धारा में लगभग दो किलोमीटर के दायरे तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुक्रवार की शाम पांच बजे तक लापता महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और