बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र में कार सवार ने होमगार्ड को बोनट पर टांगा, 2 किमी तक दौड़ाई गाड़ी
बरेली के चौपला पुल पर शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि चेकिंग के दौरान एक कार सवार ने होमगार्ड को कार से कुचलने की कोशिश की। रुकवाने पर वह होमगार्ड को बोनट पर टांगकर करीब 2 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाता रहा। मिशन कंपाउंड पहुंचकर आरोपी ने होमगार्ड को नीचे फेंका और फरार हो गया। इस घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।