सतना। कोटर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टिकुरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के साथ कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में सभी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार 2 गंभीर हाल मे जिला अस्पताल सतना आगे इलाज वास्ते रीवा हुए रेफर।