शंभूगंज: एसडीपीओ ने शंभूगंज थाना का किया औचक निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शंभूगंज थाना का एसडीपीओ अमर विश्वास ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे बताया कि एसडीपीओ के द्वारा कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिस पर अमल किया जा रहा है।