शंभूगंज: खपड़ा गांव में ₹4 लाख से बने श्राद्ध कर्म स्थल का प्रमुख व बीडीओ ने किया उद्घाटन
खपड़ा गांव में चार लाख की ज्यादा की राशि से सरकारी योजना से हुए श्राद्ध कर्म स्थल निर्माण कार्य का मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे प्रखंड प्रमुख स्वेता देवी व बीडीओ नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने बताई की शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में हर पंचायत में तेजी से विकास कार्य हो रहा है।