विदिशा नगर: 126 वर्षों की वायु परीक्षा का दावा, अच्छी बारिश और बेहतर फसल का संकेत
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार दोपहर 3 बजे लोहांगी मेले में पहुंचे धर्मशास्त्री गोविंद प्रसाद ने परंपरागत वायु परीक्षण किया। उनका दावा है कि वे पिछले 126 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के आधार पर मौसम का आकलन करते हैं। गोविंद प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष के वायु परीक्षण के अनुसार आने वाले समय में अच्छी वर्षा होने के संकेत हैं।