कानपुर: कानपुर आरटीओ कार्यालय में राकेश कुमार सिंह ने संभाला संभागीय परिवहन अधिकारी का कार्यभार
मुरादाबाद से आए राकेश कुमार सिंह ने कानपुर आरटीओ कार्यालय में संभागीय परिवहन अधिकारी का कार्यभार संभाला।इसके बाद आज आरटीओ के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया और समस्त कर्मचारियों से मुलाकात की। संभागीय परिवहन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन व विभाग के द्वारा दिया गया राजस्व वसूली का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।