कानपुर के नवेंदु मिश्रा ब्रिटेन में सांसद बने हैं ।लेबर पार्टी के सदस्य नवेंदु मिश्रा ने स्टॉकपोर्ट सीट से जीत हासिल की है।उन्होंने 2019 के चुनाव में भी इस सीट पर परचम लहराया था। उनकी मां गोरखपुर से आती है जबकि उनके पिता उत्तर प्रदेश के कानपुर से है। नवेंदु मिश्रा 21787 वोटो के साथ फिर से सांसद चुने गए हैं।