पूसा: वैनी थानाध्यक्ष अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में लिया भाग
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वैनी थानाध्यक्ष सहित सभी थानाध्यक्ष के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, मौजूद रहे। शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में चुनाव कराए जाने को लेकर एक रणनीति बनाई गई है।