पूसा: पूसा इलाके की रहने वाली एक महिला को अपहृत बेटी के मामले में केस उठाने को लेकर दी जा रही धमकी, पीड़ित महिला ने दी जानकारी
पुसा इलाके की रहने वाली एक महिला जिला पुलिस कप्तान के पास जान माल के रक्षा की गुहार लगाने पहुंची है। पीड़ित महिला ने बताई कि अक्टूबर 2023 में उनकी पुत्री को कोचिंग जाने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। अभी तक उनकी पुत्री बरामद नहीं हुई है। लेकिन आरोपियों के द्वारा केस उठाने को लेकर धमकी दी जा रही है।