पूसा: हरपुर महमद्दा प्राथमिक विद्यालय के क्लास चार की छात्रा बिजली करंट से हुई जख्मी इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमद्दा के रहने वाले जाहिद अंसारी की बहन रोज दिन की भांति आज अपने स्कूल गई थी। पढ़ाई के दौरान लोहे वाले सीढ़ी को पकड़ी ही थी बिजली के करंट के चपेट में आ गई। हल्ला होने पर शिक्षकों के द्वारा बिजली को बंद किया गया। तब तक छात्रा जख्मी हो गई परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।