छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को महासमुंद जिले में दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 09:30 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें जिले के 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे।