अरवल: अरवल पुलिस कार्यालय का एडीजी ने किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा
Arwal, Arwal | Jun 8, 2026 अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कार्यालय, अरवल का निरीक्षण कर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। एडीजी ने लंबित कांडों के निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल, गश्ती व्यवस्था, जनशिकायतों के निपटारे का जायजा लिया।