नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के बिंजली में दुग्गाल परगना की गायता जोहारनी, 28 से 30 गांवों ने मनाई सांस्कृतिक परंपरा
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के बिंजली गांव में दुग्गाल परगना की गायता जोहारनी कार्यक्रम में 28 से 30 गांवों के आदिवासी ग्रामीणों ने माता शीतला की पूजा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गायता तथा समाज प्रमुखों का सम्मान किया। मांदरी और रेला नृत्य के प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास हुआ।