गौरिहार: चंद्रपुरा के पास सड़क हादसे के घायल को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, समय पर उपचार से बची जान
थाना गौरिहार क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक मोटरसाइकिल सवार को डायल-112 पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रक्तस्राव से पीड़ित घायल को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल चिकित्सालय भिजवाया। घायल ग्राम मनुरिया का निवासी है, जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।