ग्वालियर गिर्द: आसमान से बरसी आग, तापमान 44 डिग्री के करीब, अब तक का सबसे अधिक
जैसे की उम्मीद की जा रही थी वैसा ही सोमवार को देखने को मिला।भगवान भास्कर की तपिश से लोग बेहाल हो गए। तापमान भले ही सरकारी आंकड़ों में 43.7 रिकॉर्ड दर्ज हुआ हो लेकिन खुले इलाकों में यह 44 डिग्री और उससे ज्यादा भी रिकॉर्ड किया गया है जो अब तक का सबसे ज्यादा बताया गया है।सोमवार दुपहर तापमान44 डिग्री के पास रिकॉर्ड हुआ।सुबह 10 बजे ही शहर की सड़के सुनसान हो गई थी