बेंगाबाद: मकतपुर के संतोषी माता मंदिर में 27 से 5 दिवसीय महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन सोमवार से किया जायेगा। रविवार शाम 6 बजे तक महोत्सव की तैयारी करीब करीब पुरी कर ली गई।कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अप्रैल को 501 महिलाओं के भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।