मांगरौल: मांगरोल क्षेत्र में अवैध खनन करते 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Mangrol, Baran | Apr 15, 2025 9 अप्रैल को सिंगोला वन क्षेत्र भूमि में अवैध खनन की कार्रवाई मांगरोल पुलिस द्वारा की गई थी। जिसमें वनपाल अब्दुल रजाक ने अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा मंगलवार को पांच जनों को गिरफ्तार कर उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण कराया व न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा मुलजिमो को 29 अप्रैल तक जेल भेजा गया।