मांगरौल: मांगरोल में बिना रवन्ना के गिट्टी डस्ट ले जा रहे 2 डंपर ज़ब्त, कोटा की टीम ने लगाया ₹2.28 लाख का जुर्माना
Mangrol, Baran | Apr 15, 2025 कोटा माइनिंग विभाग की टीम ने मांगरोल में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की । टीम ने बिना रवन्ना के गिट्टी और डस्ट का परिवहन कर रहे दो डंपर पकड़े हैं कोटा एडीएम अविनाश कुलदीप के मुताबिक यह कार्यवाही सरकार के विशेष अभियान के तहत की गई टीम ने दोनों डंपरों पर 228000 का जुर्माना लगाया ड्राइवर के पास रवन्ना नहीं मिलने पर डंपरों को थाने में खड़ा करवाया।