डेरापुर तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने कोर्ट संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय में लंबे समय से कई मामले लंबित पड़े हैं, जिनके निस्तारण में लगातार देरी हो रही है। इसी कारण 28 व 29 अक्टूबर से अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं।