सहारनपुर: मानकमऊ में टूटी HT लाइन से किसान का 10 बीघा पकी गेहूं जलकर बिखरा सपना, ट्रैक्टर पर बैठा लगाता रहा चक्कर
सहारनपुर के मानकमऊ क्षेत्र में टूटी हाई टेंशन (HT) लाइन की चिंगारी से किसान आशीष के 10 बीघा पकी गेहूं की फसल राख हो गई। बुधवार दोपहर 3:00 बजे घटना घटित हुई, जब किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहा था। आग की लपटें फैलते ही आशीष ट्रैक्टर पर चक्कर लगाते रहे, लेकिन आग बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, मगर फसल नष्ट हो चूकि थी।