जगदीशपुर: शाहपुर में 11 जून को प्रशांत किशोर की सभा को लेकर बहुआरा गांव में चलाया गया जनसंपर्क अभियान
शाहपुर के हरिनारायण हाई स्कूल मैदान में 11 जून को होने वाले जन सुराज पार्टी के बिहार बदलाव सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रशांत किशोर शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जगदीशपुर प्रखंड के सियरूआ पंचायत के बहुआरा गांव में जन सुराज पार्टी जिला संयोजक अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संजय चंद्रवंशी के नेतृत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।