जौनपुर: यार्ड रिमॉडलिंग के कारण जौनपुर स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा जौनपुर स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 10 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इस दौरान कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। प्रभावित ट्रेनें अब जौनपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी और वैकल्पिक मार्गों से चलाई जा रही हैं।