बालोतरा और बाड़मेर के गांवों में खरीफ फसलों का सर्वे हुआ। अधिकांश फसलें स्वस्थ मिलीं, किन्तु बाजरे और मूंगफली में हल्की कीट व रोग समस्या दर्ज की गई। किसानों को कीटनाशकों और जैविक उपचार के सुझाव दिये गए हैं। किसानों से फसल की नियमित जांच की अपील की गई है।