सिवनी मालवा: श्रावण माह में रघुवंशी समाज ने राम वाटिका में 'रघुवर छाया अभियान' के तहत 100 पौधे लगाए
सिवनी मालवा के राम जानकी मंदिर स्थित राम वटिका में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान रघुवंशी समाज के सदस्यों ने श्रावण माह के अवसर पर प्रदेश में संचालित 'रघुवर छाया अभियान' के तहत लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस दौरान समाज के युवाओं और पदाधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण संर