शिवपुरी: सिलानगर गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 बीघा वनभूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई
शिवपुरी जिले के सिलानगर गांव में शुक्रवार सुबह 9 बजे वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही खेती को नष्ट कर अतिक्रमण मुक्त कराया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबंगों द्वारा वर्षों से कब्जाई गई लगभग 300 बीघा वन भूमि को मुक्त कराया।जानकारी के अनुसार लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी।