आरा: गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत, हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत, 3 जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 6, 2026 गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप मंगलवार की रात दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।