जगाधरी: यमुनानगर से पोंटा साहिब जाने वाले रास्ते पर सोम नदी के पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन ने 3 दिन के लिए रास्ता बंद किया
पोंटा साहिब जाने वाले लोगों को अगले 3 दिन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दे की तीन दिन के लिए प्रशासन ने सोम नदी के पुल की रिपेयर को लेकर इस रास्ते को बंद कर दिया है। अब पोटा साहब से आने जाने वाले लोगों को खिजराबाद से दादूपुर होकर यमुनानगर जाना पड़ेगा।