रामसनेही घाट: कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत एक गांव से मायके में रह रही विवाहित महिला लापता, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस कर रही जांच
कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत एक गांव से मायके में रह रही विवाहित महिला हुई लापता पिता ने सोमवार को कोतवाली दरियाबाद में दर्ज कराया मुकदमा। पुलिस आज मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे मामले की जांच कर रही। पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पिछले 6 महीने से मायके में ही रह रही थी 17 जनवरी को उसकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई है।