छोटी गंडक नदी के घाटों पर अवैध खनन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा। रामकोला थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर जंगल घाट से पुलिस ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया के डर से लोग शिकायत नहीं कर पाते। पुलिस और खनन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की पुष्टि की है।