पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव का युवक बहला-फुसलाकर लेकर फरार हो गया। आरोप है कि किशोरी घर से डेढ़ लाख रुपये भी साथ ले गई। इस मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, युवक पहले से किशोरी को प्रेमजाल में फंसाए हुए था।